logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डाक्टर चण्डी प्रसाद भट्ट पहुंचे सौन्दी गांव

उतरकाशी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय जनता पार्टी स्थापना पखवाड़ा के अन्तर्गत चलो गांव की ओर,चलो वूथ की ओर पार्टी कार्यक्रम के अनुसार डाक्टर चण्डी प्रसाद भट्ट जी उतरकाशी जनपद के सूदूरवर्ती गाजणा मण्डल के सौन्दी गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस तक विश्व नेता लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने हेतु पहुंचे।
ग्राम सौन्दी में डाक्टर चण्डी प्रसाद भट्ट जी ने समस्त ग्रामिणों को भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया एवं कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्येय राष्ट्र प्रथम है।
डाक्टर भट्ट ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनहित की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले हमारा लक्ष्य है।
डाक्टर भट्ट ने वक्फ संशोधन विल पारित करवाकर आम मुस्लिम समाज को लाभ दिलवाने का काम किया है। एवं भू-माफियों पर नकेल कसने का कार्य किया है।
डाक्टर चण्डी प्रसाद भट्ट ने उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाया गया।
डाक्टर चण्डी प्रसाद भट्ट जी के साथ पार्टी के गाजणा मण्डल अध्यक्ष, विभिन्न वूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

155
14929 views

Comment