logo

ब्रजलाल लोधी आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी मनोनीत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अपना दल छोड़कर पार्टी में शामिल हुए ब्रजलाल लोधी को आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश में प्रदेश सह प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। 

श्री सिंह ने लोधी से उम्मीद जताई है कि उनके प्रयासों से आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी। ब्रजलाल लोधी के मनोनयन पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि श्री लोधी की पहचान एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में बनी हुई है।

136
14722 views
  
35 shares