logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होशियना के जंगल मे लगी भीषण आग,,किसान की 2 कनाल से ज्यादा फसल हुई जलकर राख,

फतेहपुर( कांगड़ा, हिप्र)। अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ लेकिन जंगलों भीषण आगजनी का सिलसिला जोरों से ही शुरू हो गया है। शनिवार को विधान सभा हल्का फतेहपुर की वन बीट हौरी देवी के गांव होशियाना से सटे एक किलोमीटर एरिया तक के जंगल मे आग लगनें से क्षेत्र के आस पास के गांव में धुंआ ही धुंआ छा गया आग इतनी भयंकर थी कि वन संपदा के साथ साथ होशियाना के तकरीबन आधा दर्जन घरों तक आग पहुंच गई जिस दौरान एक किसान तिलक दीन की निजी जमीन पर से लगभग दो कनाल गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।

बता दें लगभग साढ़े नौ बजे जब गांव बालों ने जंगल से तेज लपटों के साथ साथ घना धुंआ उठता देख वन विभाग को सूचित किया जिस दौरान वन विभाग की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड मनमोहन सिंह के साथ सुखदेव सिंह व योध सिंह सहित टीम के साथ गांव के लोगों नें आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया परन्तु आग के रौद्र रूप काबू कर पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा था जिस दौरान अग्निशमन विभाग को बुलाया जिसमें परिश्मक गौतम लाल, बादल सिंह,विक्रम सिंह सहित लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर फिलहाल आग को गांव की तरफ आनें से रोक दिया।

वहीं वन रक्षक मोहन सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही उनकी टीम पहुंची लेकिन तब तक किसान तिलक दीन के खेत से लगभग 2 कनाल फसल जल चुकी थी। वहीं गांव वासियों में विजय सिंह,अजय सिंह,विक्कू सिंह गोल्डी,संदीप,हरबंस सिंह,संतोष कुमार के आलावा अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को जली हुई फसल का मुआवजा मिले। 

270
15060 views

Comment