logo

भाजपा मेरठ कैंट विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन वक्ताओं ने किया राष्ट्रवाद को परिभाषित


मेरठ - भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10-04-2025 दिन बृहस्पतिवार को कैंट विधानसभा में एक भव्य सक्रिय सदस्यता सम्मेलन व पार्टी के स्थापना दिवस पर सरकार द्वारा देश हित में किये गए कार्यों पर प्रदर्शनी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राधा मोहन सत्संग भवन, रोहटा रोड मेरठ कैंट पर संपन्न हुआ। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ जनसंघ कालीन कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य श्री अमोलक राम सब्लॉक जी से कार्यक्रम की अध्यक्षता करायी और प्रदर्शनी का उद्घाटन कराया। विवेक रस्तोगी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य इन समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने वर्षों तक बिना किसी अपेक्षा के पार्टी की सेवा की है।
मुख्य वक्ता श्री अमित अग्रवाल जी ने कार्यक्रम को संबोधित कर भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और जनसेवा के संकल्प पर चर्चा की।
संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता के योगदान की भावना को पुनः स्मरण कराया –
"राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, स्वयं तृतीय।"
आज भारतीय जनता पार्टी “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसका श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता के शिखर तक पहुँचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का अहम योगदान है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी की “संकल्प से सिद्धि तक” की यात्रा निरंतर जारी है।
इस कार्यक्रम का नाम "सक्रिय सदस्यता सम्मेलन" रखा गया, जिसका नारा था "संगठन की शक्ति, राष्ट्र की प्रगति"। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यों को जोड़ना और संगठन को और मजबूत करना था।
"यह सम्मेलन खास तौर पर इन सक्रिय सदस्यों के लिए आयोजित किया गया, ताकि उन्हें पार्टी की नींव और उपलब्धियों से जोड़ा जा सके।"
भाजपा का चुनावी व संगठनात्मक विस्तार पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ होता है। आने वाले समय में सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। इसी के तहत सक्रिय सदस्य सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
अमित अग्रवाल ने केंद्र में बीजेपी की 11 साल की सरकार और उत्तर प्रदेश में 8 साल की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे इन वर्षों में पार्टी ने विकास, सुरक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अहम कदम उठाए। नए सदस्यों को यह समझाने की कोशिश की गई कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विधायक ने कहा कि कभी दो सांसदों की पार्टी रही भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज तीसरी बार केंद्र में सरकार चला रही है। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शासन काल में परमाणु परीक्षण, प्रधानमंत्री ग्राम योजना, अंत्योदय योजना, स्वर्ण चतुर्भुज योजना सहित तमाम देश हित की योजनाओं चलाई। केन्द्र सरकार ने जन-धन योजना के तहत करोड़ों लोगों की खाता खुलवाएं साथ ही उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, शौचालय निर्माण योजना सहित 85 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की बात कही।
मोदी सरकार ने देश को आत्मरक्षा के तहत रक्षा उपकरणों, गोला बारूद का निर्माण किया, जिसका निर्यात लगभग 100 करोड़ पहुंच चुका है। मजबूत अर्थनीति के चलते भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
भाजपा सरकार में मेरठ जिले समेत कैंट विधानसभा का जमकर विकास किया गया है। मेरठ को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे, रैपिड / मैट्रो रेल, खेल विश्वविद्यालय, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज पहुँचने हेतु, गंगा एक्सप्रेसवे तथा वन्दे भारत ट्रेन प्रदान की गई है। प्रयागराज की तर्ज पर मेरठ के विकास हेतु एकीकृत योजना बनाकर विकास किए जाने की घोषणा मा० मुख्यमंत्री योगी जी ने की है। उन्होंने कार्यरत महिलाओं के लिए माता अहिल्याबाई हॉस्टल बनाने की भी घोषणा की है।केन्द्र सरकार से 20 करोड़ की धनराशि तथा रेल मंत्रालय से 7 करोड़ की लम्बित धनराशि छावनी परिषद को उपलब्ध कराई गयी साथ ही आयकर विभाग, सेंट्रल जी०एस०टी० विभाग की ओर लम्बित सर्विस चार्जेज क्रमशः रूपये 2.68 लाख तथा रूपये 162 लाख कुल 4.30 करोड़ की राशि छावनी परिषद को दिलाने हेतु प्रयासरत् हैं।

मेरठ कैंट विधान सभा क्षेत्र में निम्न विकास कार्य कराये गये तथा आगे विकास कार्य कराये जाने हेतु प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकारों को प्रेषित विभिन्न प्रस्ताव स्वीकृति के अंतिम चरणों में है, टेंडर की प्रक्रिया में है / प्रगतिशील हैं या पूर्ण होने की स्थिति में हैं। मेरठ कैंट विधान सभा में क्षेत्र में 3 वर्षों में अब तक 6 अरब, 25 करोड़, 21 लाख तक के कराये गये कार्यों और उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इन 8 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जनता के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। जिनके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज देश में विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

अमित अग्रवाल भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार के विषय पर कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्य में स्वयं सत्ता में है। यह अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री अशोक कटारिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसौदिया जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री विकास अग्रवाल जी, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तौगी जी, मा० राज्य मंत्री/दर्जा प्राप्त श्री संजीव सिक्का जी, कैंट बोर्ड के नामित सदस्य श्री सतीश शर्मा जी, पूर्व मा० राज्य मंत्री/ दर्जाप्राप्त श्री सुनील भराला भारद्वाज जी, श्री बिजेंद्र अग्रवाल जी, श्री जयकरण गुप्ता जी,श्री महेश सिंघल जी,श्री चरण सिंह लिसाड़ी जी,श्रीमती मधु गुर्जर जी बीना वाधवा जी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर संयोजक कवि मनमोहन भल्ला, विशाल कनोजिया, सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नितिन बालाजी ने किया

66
4659 views