हनुकृपा सुंदरकांड मंडल उदयपुर अपने परिवार के साथ द्वारिका दर्शन के लिए शाम 5.15 बजे बस द्वारा रवाना हुआ
उदयपुर! आज उदयपुर से हनुकृपा सुंदरकांड मंडल के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ द्वारिका दर्शन के लिए शाम 5.15 बजे बस द्वारा रवाना होगा गुजरात यात्रा दिनांक 9/4/2025 से 15/4/2025 तक उदयपुर से प्रारम्भ होंगी 1.चोटिला माता जी 2. सारंगपुर बालाजी3. द्वारका, बेट द्वारका, मूल द्वारका 4. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग5. गंगेश्वर महादेव ( जहां समुद्र अभिषेक करते हैं जल से )6. पोरबंदर7. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग8. दिव बीच 9. डकोर जी रणछोड़ राय 10. पावागढ़ 11. और भी छोटे-बड़े पॉइंट करते हुए वापस उदयपुर पहुँचेंगे! जिसमें करीब 50 सदस्य होंगे! यह जानकर हष॔ होगा कि मंडल उदयपुर में विगत 4-5 वर्षों से लगातार प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को अलग अलग स्थानों पर बुकिंग के अनुसार निःशुल्क सुंदरकांड करते आ रहे हें! यह मंडल विभिन्न स्थानों के दर्शन करते हुए सभी गुजरात दर्शन करेंगे! यह जानकारी मंडल सदस्य बहादुर सिंह राणा ने दी