logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Tiktok पर दिव्यांगों के उपहास वाली वीडियो पर NPDRD ने जताया ऐतराज, शासन से शिकायत

दिल्ली । सार्वजनिक वीडियो ऐप Tiktok पर दिव्यांग जनो के उपहास उड़ते कई वीडियो इस समय देखे जा सकते हैं। इनमें उन्हें मजाक का पात्र बनाया जा रहा है। ऐसे ही कई वीडियो सोशल मीडिया पेजों पर भी अपलोड हुए हैं। उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने भी ऐसी ही वीडियो अपने पेज पर शेयर करके दिव्यांगों का उपहास उड़ाया है। 

उक्त प्रकरण जब राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच (NPDRD) के संज्ञान में आया तो संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता देवानंद शर्मा ने इस मामले में तुरन्त समाज कल्याण मंत्रालय व अन्य सम्बंधित विभागों मे शिकायत दर्ज कराई है और इस तरह के वीडियो को तत्काल सार्वजनिक ऐप से हटाए जाने की माँग की है। इस प्रकरण से देश के लाखों दिव्यांग जनों में क्षोभ व्याप्त है।

274
24336 views

Comment