logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठाकुर महासभा पितांबरपुर नगर अध्यक्ष नरेश तोमर और ब्लॉक अध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह बने


सुमित सिंह फरीदपुर (बरेली)। ठाकुर महासभा, पितांबरपुर फरीदपुर की बैठक तोमर हाउस, स्टेशन रोड पर ठाकुर जगतपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें ठाकुर महासभा पितांबरपुर नगर अध्यक्ष नरेश पाल सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ राजू, नगर महामंत्री अनिल सिंह सोलंकी, फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुराग सिंह तोमर को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर ने नव नियुक्त पदाधिकारी से एक माह के अंदर पूर्ण कार्यकारिणी गठित करने की अपील करते हुए प्रत्येक द्वितीय रविवार को 12 बजे से मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए मंडल संरक्षक जगतपाल सिंह चौहान ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और क्षत्रियों के इतिहास पर प्रकाश डाला। ठाकुर महासभा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, आकाश कुमार सिंह भदोरिया, संजीव सिंह, संजय कुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, सारांश ठाकुर आदि क्षत्रिय वीरों ने हिस्सा लिया। संचालन जितेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट ने किया।

175
41556 views

Comment