logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यपाल रमेन डेका का सारंगढ़ प्रवास*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 अप्रैल 2025/ राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे।

165
8658 views

Comment