logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सबका साथ-सबका विकास के नारे पर ही चुनाव मैदान में-वार्ड नंबर 38 से चौधरी चरण सिंह कोरवा

सहारनपुर।
सबका साथ-सबका विकास के नारे पर ही चुनाव मैदान में-वार्ड नंबर 38 से चौधरी चरण सिंह कोरवा उन्होंने आज ग्राम बंदर जुड़ा व  दुगचाडा व गंगदासपुर में घर घर जाकर वोट की अपील की सभी क्षेत्रवासियों ने साथ रहने का भरोसा दिलाया।

सहारनपुर:वार्ड नंबर 38 पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने बहुत ही समर्पित- कर्मठ-जमीनी स्तर के कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह पर दांव लगाया है।इस वार्ड पर चौधरी चरण सिंह बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।एक मजबूत टीम चौधरी चरण सिंह के लिए वार्ड में डोर टू डोर जनता से संपर्क कर रही है और उनके लिए समर्थन जुटाने का काम कर रही है।

आज चौधरी चरण सिंह ने अपने वार्ड के  गांव बंदर जुड़ा व दुगचाड़ा व गंगदासपुर में जनता के बीच पहुँचकर उनसे अपने लिए वोटों की अपील की।

कर्मठ व व्यवहार सील होने के कारण वह जनता के दिलों पर अपनी एक छाप छोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। उनका सीधे तौर पर कहना है कि वह तो चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के लिए काम किया है।सरकार द्वारा चलाई गई जनहित की योजनाओं को सर्व समाज को लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।इस क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से वाकिफ हो चुके हैं।

जनता के प्यार और आशीर्वाद से चुनाव जीतकर सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि उन्होंने नेता बनने के लिए नहीं बल्कि जनता का सेवक बनने के लिए राजनीति की शुरुआत की है।

283
18563 views
2 shares

Comment