logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भंडारपुर बुथ मे मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस


छुरिया:- छुरिया मंडल के बुथ भंडारपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती वैष्णव ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित, जन सेवा हेतु संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही जिला भाजपा महामंत्री  रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि भाजपा ने देश को नयी दिशा दी है. अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे-ऐसे लोक कल्याणकारी निर्णय हुए, जो आजाद भारत में नहीं हुए थे. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए, भाजपा ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को चरितार्थ किया है। आज हमार देश विकसित देश की ओर अग्रसर है.इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद सदस्य उत्तरा निषाद,देवीसिंग पटेल बुथ अध्यक्ष, दुर्योधन साहु, बृजलाल यादव,जगन चंन्द्रवंशी, लोकेश पटेल, रमेशर चंद्रवंशी, जगदीश साहु,मनीष साहु,गैदसिह पटेल,पीतम पटेल,टोपराम साहु, हंसमुख साहु,हिरदेश मानिकपुर,सेशराम साहु,पटलन पटेल, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

158
1514 views

Comment