logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बद्दी में धूम धाम से मनाई गई सम्राट अशोक जयंती।

बद्दी, सम्राट अशोक क्लब बद्दी द्वार भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक सम्राट अशोक की जयंती हाउसिंग बोर्ड बद्दी में 5 अप्रैल को मनाई गई
अखंड भारत जिसकी नींव चंद्रगुप्त मौर्या ने रखी थी, और अशोक महान ने उसे पूरा किए था। सम्पूर्ण मौर्य काल को ही भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल कहा जाता है। मौर्य काल में अशोक द्वारा किए गए एतिहासिक कार्यों का जिक्र मिलता है। और भारत को विश्व पटल पर शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित भी मौर्य काल में ही किया गया था। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय का निर्माण मौर्य काल में ही हुआ था। गौरवशाली भारतीय इतिहास के अनेकों सबूत आज हमें देखने को मिलते है। हमारे राष्ट्रीय प्रतीक भी भारतीय इतिहास से लिए गए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को अखंड भारत के रूप में देखना, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना, देश प्रेम और भाईचार कायम करना। अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखना।
इस कार्यक्रम में सुरजीत चौधरी अध्यक्ष नगर परिषद बद्दी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यवक्ता के रूप में रमेश कुशवाहा सम्राट अशोक क्लब दिल्ली । वशिष्ठ अतिथि के रूप सतवीर सिंह सैनी पूर्व उपयुक्त हरियाणा हरिओम योग सोसाइटी बद्दी से श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।

155
4802 views

Comment