logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते काशीपुर क्षेत्र में एक्सपायरी डेट की बियर बेचे जाने का मामला प्रकाश आया

काशीपुर। आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते काशीपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के बाद अब शराब की अधिकृत दुकानों पर भी मनमानी कर ओवर रेट लिए जाने और एक्सपायरी डेट की बियर बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसे लोग लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार यहां बाजपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान (नंबर तीन) पर एक व्यक्ति ने कल बियर की कैन मांगी तो सेल्समैन ने निर्धारित दाम लेने के बाद उसे एक्सपायरी डेट की बियर थमा दी। ध्यान से देखने के बाद उसने सेल्समैन से बोला कि यह बीयर तो एक्सपायरी डेट की है,इस पर सेल्समैन ने बड़ी लापरवाही के साथ कहा कि अरे कुछ नहीं होता एक्सपायरी होने से, और लोग भी तो पी रहे हैं। इस पर बियर खरीदने वाले व्यक्ति ने इसकी शिकायत फोन पर आबकारी विभाग से कर कड़ी आपत्ति जताई। सूचना के बाद आबकारी विभाग के एक उपनिरीक्षक कांस्टेबल के साथ दुकान पर पहुंचे और एक्सपायरी डेट की किंग फिशर ब्रांड की आधा दर्जन कैन बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दीं। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ के इस गंभीर मामले में और क्या कार्रवाई की गई इस बारे में जानने के लिए आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी से बात की तो उनका कहना था कि कुछ एक्सपायरी डेट की बियर फ्रिज में नीचे दबी रह गई थी वह बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है।

बड़े ही आश्चर्य की बात है कि एक उपभोक्ता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद बरामद हुई एक्सपायरी डेट की बियर प्रतिबंधित किए जाने भर से यह यह गंभीर मामला इतनी सी कार्रवाई से खत्म हो गया। जबकि लोगों को कहना है कि यह बीयर कई दिनों से बेची जा रही थी।

गौरतलब पहलू यह भी है कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर अपशिष्टों का निस्तारण करने के साथ स्टॉक भी चेक किया गया होगा फिर अपशिष्टों के निस्तारण के समय एक्सपायरी डेट की यह बीयर दुकान में बिक्री के लिए कैसे छोड़ दी गई।

इसके अलावा शराब की कई दुकानों पर 1अप्रैल से रेट बढ़ने का भ्रम फैलाकर ओवर रेट पर शराब की बिक्री किए जाने का मामला भी सामने आया है, इसे लेकर यहां टांडा उज्जैन स्थित एक देशी शराब की दुकान पर उपभोक्ताओं और शराब के सेल्समैनों के बीच विवाद भी हो चुका है। आबकारी निरीक्षक ने इस मामले में पूछने पर बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इस पर कार्रवाई की जाएगी क्या कार्रवाई की गई है यह पूछने पर आबकारी निरीक्षक का कहना था कि अभी यह तो नहीं बता सकते पर जब कार्रवाई होगी तो बता देंगे मीडिया को भी।

141
11769 views

Comment