logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमलो चेक पोस्ट के समीप के सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल।

अमलो चेक पोस्ट के समीप के सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ में शुक्रवार की सुबह सीसीएल अमलो चेकपोस्ट के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बेरमो पुलिस और स्थानीय लोगो ने घटनास्थल से घायल युवक को केन्द्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। जहां चिकित्सक उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिये रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सोमनाथ टोप्पो है और वह रांची का रहने वाला है। वहीं घायल हेमंत निर्मल टोपनो भी रांची का रहने वाला है। उक्त दोनों युवक गिरिडीह मे नौकरी करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अमलो चेक पोस्ट के समीप मेन रोड मे ट्रक वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में केंद्रीय अस्पताल ढोरी आने के लिए घर के लिए निकल गए। बेरमो पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। शव को कब्जे मे कर ली। स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। जिसे दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि दो बाइक को सिमेंट लदा ट्रक ने टक्कर मारी जिसमें एक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के सीसीएल केन्द्रीय अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया। दोनों झारखंड सरकार मे नौकरी करते है। रांची से गिरिडीह की ओर जा रहे थे इसी क्रम में ट्रक ने टक्कर मारी और घटना हो गई। घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह और बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह पहुंचकर बंद समर्थकों को समझने का काफी प्रयास कर सड़क जाम हटाया। बेरमो पुलिस मृतक का शव को कबजे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

183
9721 views

Comment