logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा का ये टोल प्लाजा जल्द होगा बंद

पिहोवा: अंबाला हिसार हाइवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग को लेकर सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मार्च 2022 में संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा रहेगा।

यदि इस रेंज में दूसरा टोल प्लाजा होगा तो उसे यहां से हटाया जाएगा। लेकिन अंबाला हिसार रोड पर गांव थाना के निकट और इस्माईलाबाद से आगे गांव सैनी माजरा के निकट दो टोल पड़ते हैं। दोनों की आपस में दूरी 45 किलोमीटर से भी कम है। यदि कैथल के लोगों को अंबाला की तरफ जाना हो तो उन्हें दो जगह टोल देना पड़ता है। थाना टोल प्लाजा पर आने-जाने के लगभग 135 रुपए और सैनी माजरा में भी इतने ही रुपए वाहन चालकों को देने पड़ते हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर थाना टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग की है। सांसद की इस मांग का पिहोवा के आसपास के गांवों और कैथल के लोगों ने समर्थन किया है।

151
3516 views

Comment