logo

ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से 6 लोगों के डूबने की आशंका

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खेत मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिर जाने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। नांदेड़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा अल्लेगांव गांव में सुबह करीब 7.30 बजे हुआ. ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और हल्दी की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण क्षेत्र में फिसलन थी।

13
1072 views