
बाढ़ से जूझते पलिया क्षेत्र को मिलेगी राहत:जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया
पलिया (लखीमपुर-खीरी)
पलिया क्षेत्र हर साल बारिश के मौसम में शारदा और सुहेली नदियों की बाढ़ से प्रभावित होता है।
पलिया क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज दोपहर 12:30 बजे शारदा नदी के तट पर पहुंचे । यहां कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किए।
पलिया क्षेत्र में बाढ़ के कारण यातायात बाधित होता है। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो जाती हैं। लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ते हैं। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने इस समस्या को देखते हुए जल संसाधन मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने मंत्री को स्थिति से अवगत कराया और बाढ़ रोकथाम के लिए कार्यवाही का आग्रह किया। मंत्री के आज के दौरे से क्षेत्र की बाढ़ समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया और 22 करोड़ के लगात पलिया को बाढ़ से बचाने का सौगात दिया जिससे पलिया क्षेत्र के लोगों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी इस क्रम में मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, भवानी शंकर माहेश्वरी,गुरमीत कौर,रोमी कक्कड़,आदि लोग मौजूद रहे