logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र वेदर: मौसम ने ली करवट, नागपुर में हुई झमाझम बारिश, महाराष्ट्र के इन जिलों आज बरसेंगे बादल

नागपुर: नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में मंगलवार सुबह से मौसम बदल गया है। मार्च में पूरा माह तेज धूप और भीषण गर्मी ने नागरिकों को हलाकान कर रखा था। महीना बदलते ही मौसम भी बदल गया है। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही पूरे नागपुर समेत पूरे विदर्भ का मौसम बदल गया है। दिनभर आसमान में काले बादल मंडराते रहे, जिससे रात 10 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीं मध्य रात्रि के बाद नागपुर झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं गाएं भी चली। रात में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में बादल छाये रहे। वहीं शाम को नागपुर के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से शाम तक एक भी बार सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादल छाये रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान में आई गिरावट: बता दें कि मंगलवार को मौसम विभाग ने नागपुर के अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की। सिटी समेत पूरे विदर्भ के तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली। सुबह से ही सिटी के ऊपर बादलों के झुंड घिर आए। शाम करीब 5.30 बजे शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बादलों ने नागपुर की शाम को सुहाना कर दिया।

128
13123 views

Comment