logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारां - शहरवाशियों ने पुरानी सिविल लाईन स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में जड़ा ताला !

न्यूज़ बारां
प्रेस
आज शहरवासियों ने पुरानी सिविल लाईन स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में जड़ा ताला। लंका कॉलोनी के वार्ड नंबर 20,21 एवं 22 के वार्डवासियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से कॉलोनी में पानी की समस्या आ रही है। चरीघाट रोड टीगर बस्ती में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जलदाय विभाग की ओर से लगातार कई बार आश्वासन दिया किंतु आजतक इनकी ओर से धरातल पर कोई काम नहीं किया गया है।मजबूरन आज लोगों का गुस्सा फूटने पर जलदाय विभाग के कार्यालय पर नारेबाजी कर ताला लगाना पड़ा और विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। PHD Aen ने मौके पर पहुंचकर वार्ड पार्षद यशवंत अर्जुन,हरीश मेघवाल, समीर खान से बात की एवं लोगों से समझाइश कर 15 दिन का समय मांगा। वार्डवासियों ने 15 दिन के आश्वासन पर शांति से बात मानी और प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर लंका कॉलोनी से कमल जी यादव,धनराज यादव,राजेश यादव,पवन मेघवाल,गोविंद यादव ,पप्पू यादव,योगेश यादव, पृथ्वीराज,रामेश्वर नागर,कौशल यादव,विजय यादव,विवेक यादव,शिवम यादव,निधि यादव,बबली यादव,सोनू सालवी,इंद्रा बाई ,गुड्डी बाई ,मनोज यादव,पवन मीणा, मनभर बाई आदि मौजूद रहे।

102
6280 views

Comment