logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद मिलन

ईद के इस अवसर पर पचोर में नदी किनारे स्थित ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी। नमाज के बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सम्मान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल राजेंद्र जाट मुकेश पंडा मुकेश मेघवाल अमन मुंदेरिया कला मालवीय और बुरहान सैफी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नमाज अदा कर लौटे लोगों को फूल मालाएं पहनाकर

बधाई दी। नगर परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नपाध्यक्ष विकास करोड़िया मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित वरिष्ठ नेता दामोदरसिंह लहरी नपा उपाध्यक्ष रामभरोसे यादव ने ईदगाह से लौटे नमाजियो का साफ और माला पहनाकर सम्मान किया, गले मिलकर बधाई दी। ईद. उल.फ्तिर के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पचोर में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने सुरक्षा की कमान संभाली।

181
6030 views

Comment