logo

विजय की देवी मां बगलामुखी के यज्ञ से पूर्ण होती है इच्छित मनोकामना - यति रणसिहानन्द गिरी जी महाराज

प्रेस विज्ञप्ति
31 मार्च 2025 ग्राम मोरटी जिला गाजियाबाद
देवाधिदेव भगवान महादेव शिव और जगत जननी मां जगदंबा की अनुकंपा से शत्रु विनाशक मां बगलामुखी नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ
*विजय की देवी मां बगलामुखी के यज्ञ से पूर्ण होती है इच्छित मनोकामना- यति रणसिहानन्द गिरी जी महाराज*

*मां बगलामुखी यज्ञ के द्वारा सभी सात्विक मनोकामनाएं पूर्ण होती है और सभी प्रकार के विघ्न व शत्रु विनाशक यज्ञ है इसमें सभी सनातनियों को भाग लेना चाहिए' यति निर्भयानंद गिरी जी महाराज*

दिनांक 30 मार्च 2025 गाजियाबाद के मोरटी ग्राम में अरुण त्यागी जी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के मकान पर नौ दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ का प्रारंभ हुआ आज यज्ञ का द्वितीय दिवस था यज्ञ की पूर्णाहुति 7 अप्रैल 2025 को होगी अरुण त्यागी जी और उनकी धर्मपत्नी अनु त्यागी मुख्य यजमान रहे उनके अलावा राकेश त्यागी दीपक त्यागी नितेश त्यागी सहित ग्रामवासियों ने भी यज्ञ में आहुति दी बताते चलें की माता बगलामुखी का यज्ञ भगवान परशुराम जी द्वारा शुरू किया गया था जिसके फल स्वरुप भगवान परशुराम ने अपने माता-पिता के अपमान का बदला लिया और समाज के कल्याण और साधु संतों की रक्षा के लिए दुष्टों का नाश किया और 21 बार धरती से दुष्टों को विहीन किया आज समाज को जरूरत है भगवान परशुराम जी द्वारा शुरू किए गए मां बगलामुखी यज्ञ से जुड़कर सभी सनातनियों के शत्रुओं का विनाश करें

81
3094 views