logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र में धूमधाम से निकली माँ दक्षिणेश्वर काली मंदिर से कलश यात्रा

सोनभद्र। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि पूर्व संध्या पर बाबा दंडित प्रगढ़ से माँ दक्षिणेश्वर काली की कलश यात्रा मे माताओ बहनों के द्वारा कलश लेकर स्वर्ण जयंती चौक से होते हुये शीतला मंदिर चौराहा से पूरा नगर भ्रमण किया गया।

इस कलश यात्रा में 151 माताएं एवं बहनों ने हिस्सा लिया। यात्रा में बच्चों द्वारा सुंदर झांकियां भी निकाली गई। डीजे की भक्ति धुन पर माताएं, बहने एवं भक्तगण भक्ति में डूबे नजर आए। यात्रा के दौरान जिला संवाददाता विशाल टंडन से बातचीत के दौरान महंत मृत्युंजय त्रिपाठी जी ने बताया की चैत्र नवरात्रि के इस पावन पर्व पर काशी के विशिष्ट विद्वानों द्वारा मां दक्षिणेश्वर काली के प्रांगण में सहस्त्र चंडिका आयोजन किया जाता है।

इसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मंदिर मे सायं काल की आरती का विशेष मह युगत्व है और उसका दर्शन करने मात्र से ही लोगों का कल्याण हो जाता है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यात्रा मे आचार्य रवि नाथ मिश्रा(काशी), पुजारी विनोद मिश्रा पंडित,यूथ कांग्रेस के आशुतोष दुबे, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय, विवेक पाण्डेय,आनंद गुप्ता,अतुल मिश्रा, समाज सेवी मनोज केशरी, अनुराग त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, विनोद पाण्डेय आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

125
8221 views

Comment