logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सऊदी अरब में 30 मार्च और भारत में 31 मार्च को ईद उल फितर मनाया जाएगा।

भारत में ईद उल फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व रमजान महीने के खत्म होने के बाद यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी। ये पर्व इस्लाम धर्म के लोगों की एकता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। ईद के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है। इस दिन मुस्लिम लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और जाने-अनजाने में हुई अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हैं। जानकारी अनुसार ईद का चांद सऊदी अरब में 29 मार्च को दिख गया है ऐसे में सऊदी में ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि भारत में ईद 31 मार्च को होगी।

#EidUlFitr #Ramadan #Eid2025 #NavbharatCard

168
3459 views

Comment