logo

बिरौल थाना क्षेत्र से दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार

बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्कर शिवाजी साहू और दो कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार किया
शिवाजी पिछले 5 वर्षों से फरार था और उसे समस्तीपुर के पिपरा गांव से पकड़ा गया। बिरौल। थाना क्षेत्र में चलाई जा रही धर-पकड़ अभियान के तहत पुलिस में गुरुवार को एक शराब तस्कर एवं दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार १ तस्कर सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के पिपरा गांव का रहन पाल शिवाजी साहू है। वह बिगत 5 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे कांड के अनुसंधानक पु.अ.नि केसरी नंदन कुमार ने गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर नेउरी गांव से गिरफ्तार राजगीर सदा एवं भीखो सदा के विरूद्ध मारपीट के मामले में वह फरार चल रहा था। जिसे न्यायालय से कुर्की वारंट होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

5
468 views