रौनक दुबे की स्मृति में जरुरतमंद परिवारों को रौनक सेवा फाउंडेशन ने वितरित किया राशन
चंडीगढ़ 29 मार्च 2025 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा---- स्थानीय नगर निगम के वार्ड पार्षद और समाज सेवा में समर्पित अनिल दुबे ने अपने स्वर्गीय पुत्र रौनक़ दुबे के 29वें जन्मदिन पर "रौनक़ सेवा फ़ाउन्डेशन" की तरफ़ से आज विकास नगर स्थित अपने गृह स्थान पर विकास नगर, सुंदर नगर व दरिया गाँव के ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया. रौनक दुबे के नामित पिता अनिल दुबे समय समय पर समाज के विभिन्न वर्गों की निस्वार्थ सहायता करते रहते हैं. अल्फा न्यूज इंडिया रौनक दुबे की मधुर और भावभीनी स्मृति अनिल दुबे से साँझा करते हुए भविष्य में भी उनके समाज सेवा सफर को निस्वार्थ भाव से प्रचारित करने के वचनबद्ध हैं.