शंकर सुमन बने प्रॉपर्टी संघ छबड़ा के निर्विरोध अधक्ष
छबड़ा। भाजपा नेता व समाज सेवी शंकर लाल सुमन को सर्व सम्मति से प्रॉपर्टी संघ छबड़ा का अध्यक्ष चुना गया है। प्रॉपर्टी संघ के चुनाव आज करवाए गए जिसमे पूर्व भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व सुमन सेवा समिति अध्यक्ष शंकर सुमन को सर्व सम्मति से प्रॉपर्टी संघ छबड़ा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सुमन को अध्यक्ष बनने ही सभी प्रॉपर्टी डीलरों ही फूल मालाओं से लाद दिया और बधाइयां दीं। शंकर सुमन ने उन्हें अध्यक्ष चुनने पर समस्त प्रॉपर्टी संघ का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है इस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे सभी को को साथ लेकर एवं सभी के सहयोग से प्रॉपर्टी व्यवसाय को ऊंचाईयों पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे