logo

अज्ञात वाहन से टकराई स्विफ्ट कार, गोवर्धन से भंडारा कर लौट रहे बिसोली के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर



बदांयू: जिले के कस्बा बिसौली निवासी श्रृद्धालुओं का एक दल गोवर्धन से बस द्वारा भंडारा कर लोट रहे थे। पांच लोग स्विफ्ट में सवार होकर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। टक्कर से बिसौली के तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 26 मार्च की मध्य रात्रि इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर भीषण हादसा हुआ। मोनिया रजबहा के निकट स्विफ्ट कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार बिसौली के गढ़ चौराहा निवासी पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें से तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। बदायूं के बिसौली निवासी 52 वर्षीय शशिकांत पुत्र उमेश चंद्र, 40 वर्षीय अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र, 50 वर्षीय मोहित राज पुत्र हरभवन राज, 40 वर्षीय सचिन पुत्र देवकीनंदन, 44 वर्षीय विकास पुत्र अशोक कुमार 26 मार्च की रात्रि गोवर्धन से भंडारा करके लौट रहे थे। इनके साथ एक बस में अन्य साथी व परिजन भी थे। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। हादसे में पांच कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शशिकांत को हाथरस के बांग्ला अस्पताल में भर्ती कराया। चार घायलों को इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सभी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां डाक्टर ने सचिन, विकास व मोहित राज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया था। जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद

195
2308 views
1 comment  
  • Chandra Pal

    Social Aima Media News 1997