बोकारो में राम कथा का भव्य आयोजन:राजन जी महाराज 9 दिन करेंगे कथा वाचन, पहले दिन 18 हजार श्रद्धालु पहुंचे..
बोकारो के मजदूर मैदान में गुरुवार से भव्य राम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। विश्वविख्यात कथावाचक राजन जी महाराज 27 मार्च से 4 अप्रैल तक कथा करेंगे।पहले दिन श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। दोपहर 3 बजे से ही लोग पंडाल के मुख्य द्वार पर कतार में लग गए। व्यवस्था के तहत बिजनेस घराने के लोगों को आगे की पंक्ति में बैठाया गया है। इसके बाद विप कॉरिडोर और जनरल श्रेणी की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मी और पुलिस प्रशासन के लिए अलग से जगह निर्धारित की गई है।धार्मिक सामग्री के स्टॉल भी लगाए गएराजन जी महाराज अपनी वाणी से जीवन की समस्याओं का समाधान राम कथा के माध्यम से बता रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर कंठी माला, चंदन, धूप और अगरबत्ती जैसी धार्मिक सामग्री के स्टॉल भी लगाए गए हैं। पहले दिन लगभग 15 से 18 हजार श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक कथा श्रवण किया।यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंधबोकारो जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासनिक टीम कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेगी। झारखंड के आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के आने की संभावना है।आस्था का एक अनोखा माहौल बनाशिव अग्रवाल संयोजक राम कथा परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पिछले 8 दिनों से चल रही थीं। इस राम कथा आयोजन से बोकारो में भक्ति और आस्था का एक अनोखा माहौल बना हुआ है। यह पवित्र आयोजन श्रद्धालुओं के जीवन में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार दे रहा है सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज मीडिया नेटवर्क परिवार बोकारो झारखंड.