यूथ इको क्लब में पौधे मंगवाए
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राडावास में प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार ने पंचायत सहायक श्री अर्जुन लाल यादव के द्वारा कृष्णा नर्सरी से ₹5500 के पौधे मंगवाए गए। यूथ इको क्लब प्रभारी श्री दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त पौधे इस मौसम में मंगाया जाना उचित नहीं था। इससे राज की राशि का दुरूपयोग हुआ है। वास्तविक स्थिति के बारे में श्री अर्जुन लाल यादव पंचायत सहायक ही बता सकते हैं। जो पौधे मंगवाए गए वह बिल में वर्णित नहीं थे। मंगवाई गई पौधे कम मात्रा में एवं सूखे पौधे थे। ऐसा प्रतीत होता है की खरीद राशि के पौधों एवं बिल में वर्णित पौधों की राशि का जो अंतर है वह श्री अर्जुन लाल यादव पंचायत सहायक द्वारा कृष्णा नर्सरी से मंगवा कर प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार ने ले लिया है।