logo

कथक नृत्य विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया

कालका (चन्द्रकान्त शर्मा)। राजकीय महाविद्यालय कालका के कार्यवाहक प्राचार्या डॉक्टर गुलशन कुमार के कुशल नेतृत्व में संगीत विभाग के द्वारा , सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के सहयोग से कथक नृत्य विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, स्पीक मैके युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्था है। कार्यक्रम में श्रीमती मानसी सक्सेना कथक नृत्यांगना, दिल्ली दूरदर्शन की पहली 'ए ग्रेड' कलाकार ने अपना प्रस्तुतीकरण पेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम संगीत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर पूनम रानी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।

1
0 views