
बाल संस्कार एवं बालिका संवर्धन कार्यशाला संपन्न गीता परिवार महेश्वरी मंडल द्वारा
बनखेड़ी। गीता परिवार द्वारा महेश्वरी भवन में बाल संस्कार एवं बालिका संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें गीता परिवार की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बाल संस्कार व बालिका संवर्धन प्रकल्प की प्रांत प्रमुख सदगुरु देव स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज की प्रमुख शिष्या प्रमिला माहेश्वरी सहित गीता परिवार के सदस्य कैलाश सोनी हरीश सांवल, शिखा माहेश्वरी सर्वोदय संस्था के समन्वयक धर्मेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रमिला दीदी ने कार्यशाला को संबोधित किया जिसमें उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता,भगवत गीता, भारत माता, विज्ञान दृष्टि, स्वामी विवेकानंद सहित सभी विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने जो बच्चे देश का भविष्य है के बारे में गहन चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जगह-जगह ग्राम स्तर पर बाल संस्कार केंद्र स्थापित करना होगा जहां हमारे बच्चे देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम और सनातन संस्कार परिवार समृद्धि के साथ बुद्धि कौशल,स्मरण शक्ति और विद्यार्जन में कौशल ग्रहण कर सकें,साथ ही आत्मरक्षा आदि विधाओं में निपुण हो सकें ,उन्होंने कार्यशाला के माध्यम से योगासन, ज्ञानेंद्रिय संवर्धन,गीत, प्रात्यक्षिक प्रबोधन, कहानी ,बच्चों से वार्तालाप कर संस्कृति परिचय एवं खेल-खेल के माध्यम से शिक्षण कार्य की महत्वता बताई। उन्होंने कहा कि 39 वर्ष से गीता परिवार सभी जगह समाज कार्य व राष्ट्र उत्थान हेतु यह कार्य कर रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गीता परिवार से कैलाश सोनी,हरीश सांवल,चंद्रशेखर सोनी,शिखा माहेश्वरी समर्थ सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।