
रांची में झारखंड बंद का व्यापक असर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हिरासत में लिया।
बुधवार को झारखंड के कांके में भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टाइगर की हत्या के बाद पूरे झारखंड में बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। अब बीजेपी ने गुरुवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है।
इस दौरान भाजपा के झारखंड बंद ऐलान को कई संगठनों का समर्थन भी मिला है। समर्थन देने वालों में आजसू और जेडीयू भी शामिल हैं।
कांके में बीजेपी नेता की हत्या की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश आ गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई इलाकों में अपना आक्रोश जताते हुए रास्तों को जाम कर दिया। आज प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान बीजेपी ने झारखंड बंदी का ऐलान भी किया है।
Live Updates:-
4:15 PM
बंद के दौरान नामकुम में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रही भाजपा नेत्रियों को पुलिस ने प्रदर्शन से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। नामकुम थानेदार मनोज कुमार ने सभी को हिरासत में लेने के बाद थाने में बैठा रखा है।
2:50 PM
रांची के कांके में हुई बीजेपी नेता की हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि अभी तक मामले में एफआईआर तक नहीं हुई है।
1.55 PM बस स्टैंड भी खाली
रांची में बसों के संचालन पर भी झारखंड बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां बसों का संचालन सामान्य रूप से नहीं हो पा रहा है। यात्री गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रांची के बिरसा मुंडा बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या काफी कम दिख रही है।
12.40 PM
रांची में झारखंड बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान ऑटो के साथ-साथ सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। जगह-जगह टायरों में आग लगाने की सूचनाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
11.55 AM भाजपा का झारखंड बंद लगातार जारी है। अनिल महतो की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर डटे हुए हैं। डोरंडा मंडल अध्यक्ष पियूष विजयवर्गीय को डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
11.15 AM विधानसभा में हंगामा
अनिल महतो की हत्या को लेकर गुरुवार को झारखंड में जमकर हंगामा हुआ। यहां विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष और पक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही को 12.55 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
10.50 AM विधानसभा में भी प्रदर्शन
हेमंत सरकार के खिलाफ विपक्ष भाजपा के विधायक विधानसभा परिसर में कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने झारखंड में अपराधियों पर अंकुश लगाने में सरकार पर विफलता का आरोप लगाया। विधायकों ने हेमंत सरकार को हत्यारी सरकार बताया विधायकों ने कहा कि राज्य में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। प्रदर्शन के दौरान पूरा विपक्ष एकजुट दिखा।
10:35 AM बंद चल रही ऑटो सेवा, एक राहत
बंद के कारण रांची शहर में बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पर असर दिख रहा है। हालांकि, कम संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा चल रहे हैं। इस दौरान लोगों को थोड़ी राहत भी दी गई है। शास्त्री चौक ओरमांझी में राष्ट्रीय हाईवे- 33 पर किया गया जाम 10:30 बजे खोल दिया गया। जाम करीब 3:30 घंटा तक रहा।
10.20 AM कई जगह लंबा जाम
भाजपा आजसू और जेकेएलएम सहित हंस संगठन के लोगों ने गुरुवार को ओमांझी के लाल बहादुर शास्त्री चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को सुबह 7 बजे से ही जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण लंबी दूरी की यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दिन के 9 बजे के करीब पूर्व सांसद रामटहल चौधरी भी जाम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम जाम कर्ताओं को समझाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन में लोग नहीं माने।
सड़क जाम के गाना सड़क के चारों वाहनों की लंबी का कार्य लग गए। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को जाम से मुक्त रखा गया। एंबुलेंस और परीक्षा देने जाने वाले लोगों और बीमार लोगों को जाम में से निकाल दिया गया। राष्ट्रीय उत्पत्ति पर सड़क के दोनों करीब तीन से चार किलोमीटर दूर वाहनों की लंबी का कार्य लग गई।
9:55 AM अनगड़ा में बंद का व्यापक असर
अनगड़ा। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा के साथ अन्य दलों द्वारा आहूत झारखंड बंद का अनगड़ा में भी असर देखा जा रहा है। मुख्य बाजार गोंदलीपोखर, अनगड़ा, गेतलसूद, मिलन चौक में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर और बांस लगाकर सड़क को जाम कर दिया है। अवागमन को बंद कर दिया है। गेतलसूद में भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, गोंदलीपोखर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो के साथ आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ महतो, टाटीसीलवे चौक में राजन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया है।
9:10 AM हिरासत में लिए गए कई नेता
रांची धुर्वा बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव और भाजपा नेता कामेश्वर सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के बाद रांची बंद करने समर्थकों के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रातू रोड में निकले और विरोध जताया।
9:00 AM झारखंड बंद का रांची में सबसे ज्यादा असर
बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में चल रहे झारखंड बंद का असर सबसे ज्यादा राजधानी रांची में दिख रहा है। यहां जगह-जगह पर चौराहों और सड़कों को जाम कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रांची के काठीटांड़ रातू चौक, ओरमांझी चौक, नेवारी विकास गोल चक्कर, रांची-पिस्का मोड़ के साथ ही भारत माता चौक को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है।
8:30 AM ऑटो रिक्शा भी रहेंगे बंद
झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और रांची जिला ई रिक्शा चालक यूनियन ने बंद का समर्थन किया है। इसके साथ ही अध्यक्ष दिनेश सोनी ने ऑटो, ई-रिक्शा मालिकों से वाहन नहीं चलाने की अपील की, आजसू पार्टी के भी बंदी का महासंघ ने समर्थन किया है।
8.15 AM कांके में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन
रांची स्थित कांके चौक को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया है। विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने यहां टायर जलाया और चौक को जाम करते हुए नारेबाजी की।
8:00 स्कूलों पर भी असर
नेता की हत्या के बाद बीजेपी ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसका असर ज्यादातर रांची और आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस दौरान रांची के कई स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। हालांकि, जिन स्कूलों में बोर्ड के एग्जाम्स चल रहे हैं, वो खुले रहेंगे।