
जिला अध्यक्ष के विरोध में उतरे आमस के नाराज बीजेपी कार्यकर्ता....
आमस से दीपक कुमार (दीपू)की रिपोर्ट:-
आमस प्रखंड क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आमस में बैठक आयोजित किया।बैठक की अध्यक्षता आमस पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन सिंह उर्फ रंजन सिंह ने किया।पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश के द्वारा किए गए मनमानी का विरोध किया।विदित हो की भाजपा गया जिला पश्चिमी के मुख्य जिला कमिटी में आमस मंडल,डोभी मंडल के एक भी कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं दिया गया जबकि अन्य मंडल से दो या दो से अधिक कार्यकर्ताओं का दायित्व दिया गया।इस मनमानी से आमस मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए यह निर्णय लिया है की जब तक आमस मंडल के कार्यकर्ताओं को मुख्य जिला कमिटी में दायित्व नहीं दिया जाएगा तब तक हमलोग पर्तिहित में कोई काम नहीं करेंगे।इस निर्णय से प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया गया है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से नारा लगाया है कि "आमस मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष जी के द्वारा इसी तरह से किया गया अपमान तो आमस मण्डल के कार्यकर्ता उनको नहीं करेंगे सम्मान।" इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह पप्पू, अमरेन्द्र कुमार सिंह, तपेश्वर सिंह, बलिराम सिंह, माधुरी जायसवाल,कमलनयन सिंह, रौशन कुमार गुप्ता, सुरेश वर्णवाल,शिवशंकर सिंह, शेखर चौरसिया, उपेन्द्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह, अर्जुन मांझी, जगत सिंह, शंकर सिंह,अशोक चौधरी, राजेश दास, बिरजू रजक, मिथिलेश सिंह, बिरेन्द्र प्रजापति, अजय सिंह, प्रभात कुमार पंकज, शिवदयाल सिंह, पार्वती देवी, नन्दन मिश्रा, संगीता देवी, सुधीर कुमार, मनोज पाठक, मुकेश पासवान, ओमप्रकाश प्रजापति, कारु रविदास, दिपक यादव, बिट्टू यादव, संजय चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।