logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी तथा सिख वर्ल्ड म्यूजिक अकादमी ने श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वर्षा ओबेरॉय का किया अभिनंदन

प्रेस-विज्ञप्ति
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी तथा सिख वर्ल्ड म्यूजिक अकादमी ने श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वर्षा ओबेरॉय का किया अभिनंदन
- संस्था के आग्रह पर प्रबंध समिति ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यथासम्भव सहयोग का दिलाया विश्वास
श्रीगंगानगर, 25 मार्च 2025: ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी तथा सिख वर्ल्ड म्यूजिक अकादमी के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित प्रबुद्धजनों द्वारा मंगलवार को श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय की नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका वर्षा ओबेरॉय का सरोपा व फूलमालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन-सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सिख वर्ल्ड म्यूजिक अकादमी के डायरेक्टर सिमरजीत सिंह, ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल, जिला अभिभावक संघ के प्रधान बॉबी पहलवान, साधु प्रधान, सुभाष यादव, गिल साहब, विकास काठपाल, रिंकू, युद्धवीर सिंह, श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य स. गुरबचन सिंह वासन, स. जगदीप सिंह कोचर, प्रबंध समिति सचिव स. दलजीत सिंह सहित ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, सिख वर्ल्ड म्यूजिक अकादमी एवं श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
इस मौके पर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेशाध्यक्ष रजनेश बहल तथा सिख वल्र्ड म्यूजिक अकादमी के डायरेक्टर सिमरजीत सिंह ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापिका वर्षा ओबेरॉय एवं श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा बालिकाओं को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की। इस पर श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों ने जरूरतमंद बालिका की शिक्षा हेतु फीस, किताबें, ड्रेस आदि में यथासम्भव सहयोग का विश्वास दिलाते हुए कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा लेकर जाना तथा शिक्षा को बेचना नहीं, बल्कि सेवा के स्वरूप के साथ कार्य करना ही हमारा लक्ष्य है। इस सराहनीय निर्णय के लिए ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी तथा सिख वर्ल्ड म्यूजिक अकादमी के पदाधिकारियों, सदस्यों व प्रबुद्धजनों ने श्रीगुरुनानक कन्या विद्यालय प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।
संलग्न :- फोटो
सादर प्रकाशनार्थ 
रजनेश बहल
प्रदेशाध्यक्ष
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी राजस्थान
मो.नं. 94148-75990

150
1665 views

Comment