logo

नगर निगम बोर्ड की बैठक के बीच पहुंचे नगर विधायक राजीव गुम्बर ने सहायक नगर आयुक्त को जमकर हड़काया और कहां जवाबदेही के लिए तैयार रहे

सहारनपुर : नगर निगम की बैठक के दौरान भाजपा के नगर विधायक राजीव गुम्बर का चढ़ा पारा। नगर निगम में बोर्ड की बैठक चल रही थी। इसी दौरान नगर विधायक राजीव गुम्बर पहुंच जाते हैं। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त एवं सदन प्रभारी शिवराज को जमकर हड़काते हैं- दरअसल, विधायक को बैठक का एजेंडा नहीं मिला था। जिस पर उन्होंने अपनी नाराजगी पहले भी जताई थी। जिसका नजारा आज देखने को मिला और विधायक ने अपनी नाराजगी भी जताई और सहायक नगर आयुक्त से कॉल रिकॉर्ड दिखाने को कहा जिस पर वह कोई जवाब नही दे पाए। जब उन्हें संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो उन्होंने यहां तक कहा कि मेरा नाम राजीव गुम्बर है और पहले भी सही काम न करने वाले अधिकारियों को यहां रहने नही दिया। विधायक ने कहा कि विधानसभा में तलब किया जाएगा और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और गुस्से मे दंदनाते हुये विधायक जी सदन से बहार निकल जाते हैं। इस दौरान उनको रोकने के भी काफी प्रयास किये गये लेकिन वह नहीं रुकते। नगर निगम में बढ़ती अनिवार्यता और आने वाले लोगों के साथ अब सत्ता पक्ष के विधायकों का भी अपमान होने लगा है। यह घटनाक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

0
433 views