logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बर्थडे स्पेशल: छत्तीसगढ़ की उभरती अभिनेत्री सोना सीजी ने अपने खास दिन पर मचाया धमाल


रायपुर। छत्तीसगढ़ की चमकती हुई प्रतिभा सोना सीजी, आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और चाहने वालों ने जमकर प्यार बरसाया है। अपनी मेहनत और शानदार टैलेंट के दम पर सोना ने न सिर्फ अभिनय की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अब 86K के पार पहुंच चुकी है। उनके फैंस और दोस्त इंस्टाग्राम पर उनकी आईडी @sonacg_queen पर शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं।

*सोना सीजी की सफरनामा*

सक्ती जिले के मुड़पार गांव की रहने वाली सोना ने अपनी जिंदगी में सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। अभिनय के प्रति उनके जुनून और समर्पण ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। जानकारी के लिए बता दें,सोना का असली नाम दीपिका महिलांगे है ,लेकिन सोना को उनके फैंस सोना सीजी के नाम से ही जानते हैं। सोना फिलहाल बिलासपुर में अपनी पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।

सोना का सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और माता-पिता के समर्थन ने उन्हें हर मुश्किल से पार पाने की ताकत दी। उनके माता-पिता ने न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि हर मोड़ पर उनका हौसला भी बढ़ाया। सोना ने अपने शानदार अभिनय और प्रतिभा से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि राज्यभर में अपने प्रशंसकों का दिल जीता है।

*अभिनय की दुनिया में पहचान*

सोना सीजी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके हर वीडियो और पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। उनकी अभिनय शैली और सादगी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। उनकी क्यूट स्माइल, बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी और शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया है।सोना की लोकप्रियता सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके वीडियो और रील्स को लाखों लोग देखते और पसंद करते हैं। उनका अभिनय नेचुरल होता है, जो दर्शकों को उनसे जोड़ता है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके हर पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बारिश होती है।

*जन्मदिन पर फैंस का प्यार*

आज उनके जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस प्यार भरे संदेशों से भर दिया है। दोस्तों और चाहने वालों ने उनके लिए खास पोस्ट और स्टोरीज भी शेयर की हैं।

164
4895 views

Comment