logo

होली मिलन मे 84 वर्षीय भजन गायक ने बांधा शमा- संगीत के लिए तगाडी , मटका और थाली का उपयोग

बनखेड़ी मे होली मिलन कार्यक्रम मे भजनों का कार्यक्रम किया गया। जिसमें साईखेडा के 85 वर्षीय मशहूर गायक रज्जू दुबे ने भजन गायकी मे शमा बांध दिया। उन्होंने लगन लगी लगन लगी बंशी वाले से लगन लगी का शानदार भजन गाया। वही एक महिला के पूरे जीवन चरित्र पर सुन्दर गीत गाकर उपस्थित महिलाओं को भावुक कर दिया। आयोजन स्थानीय साहित्य मे रुचि रखने वाले आनंद त्रिपाठी, विवेक माहेश्वरी और दिलीप साहू द्वारा आयोजित करवाया गया था। इस अवसर पर अरविंद पांडे, हेमंत माहेश्वरी, जितेन्द्र पलिया, आनंद पलिया, हरपाल चौधरी, रजनी त्रिपाठी, वंदना साहू, वर्षा माहेश्वरी, पूजा शर्मा, शालिनी चौकसे, अंजना राय, अन्नपूर्णा शर्मा, रचना व्यास, शबनम खान , मोहनी गढवाल सहित बडी मे लोग मौजूद थे।
तगाडी, मटका और थाली ही बजाई
रज्जू दुबे भजन गायिकी अपने अंदाज मे करते है। तबला , हारमोनियम, ढोलक का प्रयोग नहीं करते है। उसकी जगह तगाडी, मटका और थाली का प्रयोग किया। गायकी और वाद्य का उपयोग 84 वर्षीय रज्जू दुबे ने अकेले ही किया।

396
4604 views