
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट की।
भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, उपाध्यक्ष गण संतकुमार केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख एवं दुर्ग संभाग अध्यक्ष भानु प्रताप यादव शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा किए जा रहे रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और उपलब्धियों से अवगत कराया। अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन में प्रदेश के सभी समाज के लोग शामिल हैं और संगठन सभी समाज को साथ लेकर सबके सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विकास के लिए कटिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं छत्तीसगढ़िया की आन-बान शान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन लगातार सक्रिय है। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें संगठन की मांगों से अवगत कराया। डॉ रमन सिंह ने आश्वस्त किया कि संगठन की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे।