logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांजा तस्करी में बड़ी कार्रवाई: कौशाम्बी पुलिस ने 37 किलो गांजा संग एक तस्कर को दबोचा, एक फरार*_


कौशाम्बी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 किलो 240 ग्राम गांजा, एक चार पहिया वाहन, 2100 रुपये व दो मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। इस सफलता को पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व कौशाम्बी सर्किल सीओ अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।_

_*घटना का पूरा विवरण*_

_थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व संदिग्धों की चेकिंग में थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि घोघपुर तिराहे पर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।_

_जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 37 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से देवेन्द्र तिवारी (24 वर्ष) निवासी सेंगरहा, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी प्रदुम्न सिंह उर्फ लल्लन, निवासी ग्राम कोतारी, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी फरार हो गया।_

_*कानूनी कार्रवाई*_

_गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पश्चिम शरीरा में मु0अ0सं0 43/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही, गाड़ी के वैध कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया।_

_पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी तस्कर जुड़े हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।_

_*पुलिस की सख्ती से नशे के सौदागरों में हड़कंप*_

_इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।_

187
5201 views

Comment