क्रान्ति देवी राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनाई गई
अयोध्या जिले की सोहावल विकास खंड क्षेत्र के पिरखौली की रहने वाली क्रान्ति देवी को राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष महेश निषाद व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीतापती कोविद ने अपने पत्र के जरिए महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनाई। क्रान्ति देवी अभी बीते कुछ दिनों में जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) में शामिल हुई थीं। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सु. मेजर अमर सिंह चौहान की लोकप्रियता से प्रभावित होकर क्रान्ति देवी राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की सदस्यता ग्रहण की थी। क्रान्ति देवी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला महासचिव फूलकला, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार, दीपा कुमारी, बबीता कुमारी, शान्ति देवी, शंकरावती, विंध्या प्रसाद सहित कई कार्यकताओं ने बधाई दी।