logo

अनूपगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए मंडल बैठक आयोजित, सभी समाज के लोगो को किया जाएगा कार्यकारिणी शामिल

श्रीगंगानगर/अनुपगढ़
अनूपगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और कार्यकारिणी विस्तार को लेकर मंडल दो पीजीएम बी की महत्वपूर्ण बैठक 72 जीबी पंचायत घर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मेघाराम नायक के नेतृत्व में हुआ, जिसमें विधानसभा अनूपगढ़ प्रभारी मनोज सुंडा ने बूथ स्तर की कार्यकारिणी को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में मंडल अध्यक्ष मेघाराम नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विभिन्न समाजों के कार्यकर्ताओं को संगठन में समान अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीस समुदायों के कांग्रेस विचारधारा वाले लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, कांग्रेस संगठन को ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूती देने की योजना बनाई जा रही है। श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी, विधानसभा प्रभारी मनोज सुंडा, और ब्लॉक अध्यक्ष हेतराम ज्याणी के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और तेज किया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भजनलाल कामरा, संगठन महामंत्री गुरविंदर जाखड़, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत चुघ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह जोसन, जिला परिषद सदस्य नाजर सिंह, सरपंच मंगला राम, राजकुमार, कुलदीप गिल, पूर्व सरपंच मस्ताना सिंह और बगा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए चर्चा कर रणनीति बनाई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और प्रत्येक ग्राम पंचायत में संगठन की पकड़ को मजबूत किया जाएगा। आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय रहने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

1
66 views