logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर नगर पालिका 100 साल से बिना किसी जनप्रतिनिधि के

अखंड भारत न्यूज़
झारखंड / जमशेदपुर
22 मार्च 2025

भारत एक देश नही करोड़ो बलिदानियों क्रांतिकारियों की पावन भूमि है जहां उनके ही वंशज रह रहे है भारत में लोकसभा , राज्यसभा , विधानसभा , ग्रामसभा , शहरी क्षेत्रों की जनसमस्या के लिए नगर पालिका जहां जनता के प्रतिनिधि उनके समस्याओं का समाधान करते है लेकिन झारखंड राज्य के जमशेदपुर में जहाँ विधानसभा चुनाव तो होते है लेकिन नगर पालिका नगर निगम चुनाव नही होते जबकि इसकी स्थापना वर्ष 1924 है लगभग 101 वर्ष बीत जाने पर भी इसमें न तो कोई जनप्रतिनिधि है न कोई मेयर बस सरकारी अफसरशाही के बल पर कार्य हो रहा है जोकि अत्यंत चिंताजनक बात है आज संविधान के कौन से धारा के अनुसार कार्य हो रहा है पक्ष विपक्ष के दोनों नेतागण जहां संविधान बचाने की बड़ी बड़ी बातें करते है वही आज इस नगर निगम के खिलाफ बोलने वाले सारे नेताओं के मुँह बंद है आखिर सवाल यह उठ रहा है क्या नगर निगम का निजीकरण हो चुका है अगर हाँ तो सरकारी अफसर क्यों है ? अगर ना तो कोई जनप्रतिनिधि क्यों नही है ?
धीरे धीरे टाटा स्टील पूरे शहर को निगल जाएगी जिस मजदूर ने उसे बनाने में पूरी जिंदगी खफा दी आज वही उनके बच्चे नौकरी को लेकर बेरोजगार है टाटा स्टील तरह तरह के ट्रेनिंग के नाम पर मजदूरों को हटाने का अप्रत्यक्ष प्रयास कर रही है ।।

गलत है तो गलत का विरोध कीजिये ।।
जय हिंद
रिपोर्टर :- Nishith Kashyap

153
5412 views

Comment