logo

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह ने धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन, अबीर,ग़ुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई ||

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर सुजीत सिंह के हाथो वाराणसी जिलाध्यक्ष आरती पटेल,कोषाध्यक्ष गौरी यादव,महामंत्री नंदिनी त्रिपाठी को मिला सम्मान ||

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- महमुरगंज स्थित पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह के आवास पर किया गया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | होली मिलन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर सुजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह उपस्थित रहें | व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर होली मिलन समारोह एवं संगठन में नए महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति और सम्मान कार्यक्रम का शुरुआत किया गया | व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने होली मिलन कार्यक्रम में आए सभी अतिथिओं का किया स्वागत | कार्यक्रम में नए और पुराने सदस्यों व पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया | सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दिया बधाई और शुभकामनाएं सभी ने दिया संदेश प्यार मोहब्बत से सब लोग मिलकर आपस में मिलकर रहें और कोई भी व्यक्ति नफ़रत ना फैलाये |

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह ने होली मिलन के अवसर पर वाराणसी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और सभी पदाधिकारियों को किया सम्मान | पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर सुजीत सिंह के हाथो नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य रूप से वाराणसी जिलाध्यक्ष आरती पटेल,कोषाध्यक्ष गौरी यादव,सयुंक्त महामंत्री नीलम सेठ,महामंत्री नंदिनी त्रिपाठी,सक्रिय सदस्य ज्योति प्रजापति सहित इत्यादि पदाधिकारी शामिल रहें |

नवनिर्वाचित पदाधिकारी कृष्णा मिश्रा अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल, नंदिनी त्रिपाठी महामंत्री पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल,गौरी यादव कोषाध्यक्ष,सुमन यादव उपाध्यक्ष, नैंसी जी मंत्री,नीलम सेठ संयुक्त महामंत्री,मंजू जी उपाध्यक्ष, चंद गुप्ता उपाध्यक्ष,ज्योति प्रजापति सक्रिय सदस्य पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल एवं वरुण कुमार पंडित अधिवक्ता एवं सुनंदा सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे |

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से डाक्टर सुजीत सिंह,हिमांशु सिंह, अवनीश पांडेय पूर्व कार्यकारी सदस्य भाजपा,शिवकुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष,शुभम सिंह अध्यक्ष जनता व्यापार मंडल,आरती पटेल महिला जिलाध्यक्ष सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे |

6
1534 views