logo

ढाणा में Lion संगठन ने किया सस्ते Lion किराना राशन की शॉप का शुभारंभ

LION संगठन ने राजस्थान में सस्ते राशन वितरण की ऐतिहासिक पहल की। जरूरतमंदों को मिलेगा सस्ता राशन, रोजगार के अवसर भी होंगे सुलभ। इस अवसर पर निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे।नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार शर्मा, नगर पालिका डिप्टी चेयरमैन विक्रम सिंह ने दिया। बाबा हनुमान दास स्कूल के संस्थापक नरेन्द्र कुमार धनखड़ इस अभियान में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। लायन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक मनोज कुमार जांगिड़, लायन संस्था के राजस्थान अध्यक्ष अंकित धनखड़, लायन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह भालोठिया की इस पहल पर इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय कुमार शर्मा नगर पालिका चेयरमैन ने की और उनका साथ विक्रम सिंह ने दिया नगर पालिका डिप्टी चेयरमैन मौजूद रहे। लॉफुल इंटीग्रिटी ऑर्गेनाइज़ेशन नेटवर्क (LION) ने आज राजस्थान में सस्ती दरों पर राशन वितरण अभियान की भव्य शुरुआत की। यह पहल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। LION संगठन न केवल जरूरतमंद परिवारों को कम दाम में आवश्यक राशन उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस अवसर पर LION संगठन के भव्य कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा (नगर पालिका चेयरमैन) ने कहा, _“हमारा उद्देश्य केवल राशन वितरित करना नहीं, बल्कि समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। यह पहल उन सभी लोगों के लिए है जो महंगाई से जूझ रहे हैं और सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहते हैं।लायन संस्था के राजस्थान अध्यक्ष अंकित धनखड़ ने कहा कि छोटे कदम बड़े बदलाव लाते हैं। LION संगठन समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

0
453 views