
6 नकाबपोश लुटेरे हथियार दिखाकर वेटर सुखराज का मोबाइल, बाइक, 800 रुपए लूटकर भाग गए
जगराओं, 19 मार्च। जगराओं में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गांव गहौर के नजदीक का है, जहां 6 नकाबपोश लुटेरों ने एक वेटर से लूटपाट की। पीड़ित सुखराज सिंह देवतवाल निवासी है।
सुखराज रात करीब 11 बजे अपरा पैलेस, मुल्यापुर से काम खत्म करके अपने घर लौट रहा था। जीटी रोड से गांव गहौर के रास्ते पर दो बाइकों पर सवार 6 नकाबपोश लुटेरे आए। उन्होंने हथियार दिखाकर सुखराज को धमकाया। लुटेरे उसका मोवाइल, बाइक और 800 रुपए लूटकर लुधियाना की तरफ फरार हो गए।
पीड़ित ने दाखा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, जगराओं शहर और आसपास के गांवों में सूर्यास्त के बाद लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है। इस वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी रात में सैर करने से भी डर रहे है। शहर व गांवों में कई वारदातों को पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सको है। जिसके चलते लुटेरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि विना नंबर बाइक सवार पुलिस नाको से भी आसानी से गुजर रहे है। पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है।