logo

ब्लॉक कांग्रेस अटरू की बैठक संपन्न

बारां जिले के अटरू में एक निजी रिसॉर्ट में अटरू ब्लॉक कांग्रेस की बैठक अटरू बारां विधानसभा समन्वयक अनूप ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने बीते मतभेदों को भुलाकर आने वाले निकाय चुनाव के लिए कमर कसने का आव्हान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, महिला अध्यक्ष रीना यादव, नगर अध्यक्ष गजेंद्र, नंदलाल यादव, गणेश सेन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

1
2291 views