logo

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवारी की पटना में हुई मौत।

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवारी की पटना में हुई मौत।
फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार
रिपोर्टर: इम्तियाज फोनवेल का रिपोर्ट...
नवादा खबर। 15 मार्च शनिवार को जहां एक ओर होली के रंग में लोग सराबोर थे ,वहीं दूसरी ओर एक नौजवान की दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया। जिसके कारण होली का रंग फीका पड़ गया।
यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे गांव की है। गोलू कुमार ने बताया कि हमारा चाचा के छोटे 19 वर्षीय बेटा व हमारे चचेरा छोटा भाई साहिल कुमार ने 12 मार्च बुधवार को 4:00 दिन में सीतामढ़ी मोड़ के आगे पेट्रोल पंप से अपने बाइक में पेट्रोल भरा कर आ रहा था। राष्ट्रीय उच्च पथ 82 मंझवे सीतामढ़ी मोड़ से मुड़कर पश्चिम की ओर अपने घर आ रहा था। इसी बीच हिसुआ की ओर से तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। बोलोरो इतना तेज रफ्तार में था, की बाइक को डिवाइडर पर घसीटते हुए 25 फीट दूरी तक ले गया। साहिल कुमार ने खून से लथपथ होकर सड़क के किनारे फेंका गया। बोलोरो ड्राइवर ने बोलोरो को छोड़ कर फरार हो गया। साहिल कुमार के कान से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। साहिल कुमार को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दिमाग फटकार चूर-चूर हो गया है। जिसके कारण दया कान के तरफ से दिमाग का गुद्दा निकल गया है। मौके पर
हिसुआ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। साहिल कुमार को उसी रात गया रेफर कर दिया गया था। फिर गया से पटना रेफर कर दिया गया था। 14 मार्च शुक्रवार रात्रि 9:30 बजे डॉक्टर ने साहिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही गांव में आग के तरफ फैल गया। मृतक के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। सागर कुमार ने बताया कि हमारे चाचा अनुज सिंह गुजरात में है,जिनके दो बेटी और दो बेटा था। मृत साहिल कुमार को शनिवार को पटना से मंझवे लाया गया , इसके बाद नवादा में पोस्टमार्टम किया दिया रविवार को तुंगी के ढाढर नदी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और बोलेरो ड्राइवर पर कानून कारवाई करने की मांग की है।

6
977 views