logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मसूरी में पर्यटक सीजन को लेकर एसडीएम सक्रिय, व्यवस्थाओं की तैयारियों का लिया जायज़ा

मसूरी (संवाददाता): आने वाले पर्यटक सीजन को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी कड़ी में एसडीएम की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य था कि शहर में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

एसडीएम अनामिका ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सीजन से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि सफाई व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, सड़क मरम्मत और सुरक्षा से संबंधित सभी काम समयबद्ध तरीके से निपटाए जाएं।

बैठक में नगर निगम, पर्यटन विभाग, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि मोटी घाटी पार्किंग योजना को मंज़ूरी दी जा चुकी है, और वहां पर शौचालय, नालियों की टाइलिंग और पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

सड़कों की हालत को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां-जहां रोड कटिंग हुई है, वहां तुरंत मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही सड़कों के किनारों पर लगी अस्थायी बैरिकेडिंग को हटाकर मजबूत रेलिंग लगाने की योजना बनाई गई है।

इसके अलावा, सीजन में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।

एसडीएम ने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सीजन शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

168
14783 views

Comment