logo

कौशाम्बी--*_ हैंडपंप विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार*_

_*कौशाम्बी--*_

_*हैंडपंप विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार*_



_कौशाम्बी: सरकारी हैंडपंप में मोटर लगाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। महगाँव में सोमवार को दबंगों ने एक युवक को लोहे की रॉड, सब्बल और डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए।_

_*कैसे हुआ विवाद, कैसे हुई हत्या*_

_महगाँव में 17 मार्च 2025 को सरकारी हैंडपंप में मोटर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही खूनी झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते मो. अरसद उर्फ सैफी (पुत्र मो. अली उर्फ बन्ने) पर लोहे की रॉड, सब्बल, पाइप और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।_

_घटना की सूचना मिलते ही प्रयागराज एडीजी भानु भास्कर, कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी राजेश कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने थाना संदीपनघाट में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कीं।_

*24 घंटे में पुलिस ने कसे शिकंजे, सभी हत्यारोपी गिरफ्तार*

_संदीपनघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उदयनारायण यादव की अगुवाई में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोपहर 1:35 बजे महगाँव के पास मलाक मोहिउद्दीनपुर ग्रीन सिटी से सभी छह आरोपियों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का सब्बल, पल्टा, पाइप और टूटा हुआ डंडा भी बरामद किया गया।_

_*गिरफ्तार आरोपी:*_

_1. प्रदीप कुमार कुशवाहा (पुत्र शंकर लाल)_
_2. दिलीप कुमार कुशवाहा (पुत्र शंकर लाल)_
_3. कुलदीप कुमार कुशवाहा (पुत्र शंकर लाल)_
_4. रामनरेश कुशवाहा (पुत्र स्व. बैजनाथ)_
_5. राकेश कुशवाहा (पुत्र स्व. बैजनाथ)_
_6. राजेंद्र कुशवाहा (पुत्र राम नरेश)_

_*पुलिस की फुर्ती पर लोगों ने जताया भरोसा*_

_इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उसकी इलाके में सराहना हो रही है। आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं, और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।_

59
3618 views