logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाचार्य को छाता, छड़ी और धार्मिक ग्रंथ देकर किया गया सम्मानित




सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव के कम्पोजिट विद्यालय के सभागार कक्ष में होली मिलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह व शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विधालय के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें छाता, छड़ी और धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान साथी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सच्चिदानंद उपाध्याय के द्वारा सेवा काल सकुशल पूरा करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उपहार भेंट किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा बिभिन्न प्रकार के गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। गहमर कम्पोजिट विधालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने माता की चुनरी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षामित्र चन्दन पांडेय ने भावभीनी विदाई गीत प्रस्तूत कर सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह एवं संचालन सहायक अध्यापक सन्तोष कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य सच्चिदानंद उपाध्याय ने सभी को इस सम्मान के प्रति आभार जताया एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष सिंह यादव, बेचन यादव, तूफानी यादव, राजकुमार, प्रधानाचार्य अशोक सिंह, राजेन्द्र राम, नागेश्वर राम, नितेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, लल्लन गुप्ता, अनिल यादव, वन्दना पाण्डेय, सुनिता सिंह, रश्मी रानी गुप्ता आदि सहित गणमान्य लोग एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

140
304 views

Comment