logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोवंश के केस को खोलने वाली पुलिस टीम को ग्रामीणो ने किया सम्मानित चौसाना। लव्वादाउदपुर के जंगल में गोवंशों के अवश

गोवंश के केस को खोलने वाली पुलिस टीम को ग्रामीणो ने किया सम्मानित


चौसाना।
लव्वादाउदपुर के जंगल में गोवंशों के अवशेषों की घटना के खुलासा करने वाली पुलिस का ग्रामीणों ने मिलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलमालाओं एवं पटका व चादर उढाकर सम्मानित किया गया।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव लव्वादाउदपुर में एक गन्ने के खेत से गौवंशो के अवशेष मिलने से फैली सनसनी के बाद पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कर लिया था और केस के तीव्रता को देखते हुये पुलिस ने 24 घंटे के भीतर केस को वर्कआउट कर दिया। जिसमे तीन आरोपियों को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद लोगो मे प्रसंशा है। जिसके बाद लव्वादाउदपुर के ग्रामीणों ने मिलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया और माता दुर्गा रानी की तस्वीर भेंट की और फूलमाला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह,हैड कांन्सटेबल आशीष चौधरी,मुकेश कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया बता दें हेड कांस्टेबल आशिष चौधरी का इस प्रकरण में अहम भूमिका निभाई।इस दौरान शुभम चौहान समाज सेवी, रामभूल प्रधान जी, सोनू राणा, शक्ति, गोपाल, विजय , शेखर राणा, राजू शर्मा ,हरपाल रोहिल्ला, अनिल राणा, दिलावर, साहब सिंह, यशपाल सैनी आदि मोजूद रहें।

142
8960 views

Comment